गुरुवार, 14 जून 2018

Best Places to Visit in India in June

गर्मियों का मौसम अब धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है और बारिश की धमक अब काफी दिखने लगी है। बारिश के मौसम में हर कोई व्यक्ति रिलैक्स होने के लिए पहाडियों, जगंलो और काफी एडवेंचसर जगहों पर जाना पसंद
करता हैं। और खासकर, जब बात बच्चों की आती हैं तो वह भी अपनी इन छुट्टियोंका आनंद लेने के लिए पहाड़ों की सैर, जंगल, खूबसूरती और हरयाली वाली जगहों का चुनाव करते हैं।
  इसलिए, आज हम आपको पूरे भारत की कुछ ऐसी ही चुनिन्दा जगहों के बारें में बताएंगे, यहां पर आप  अपनी छुट्टियोंको एन्जॉय करने के साथ मोसम की ठंडक का एहसास भी कर सकते हैं। तो आइए जानते है इन जगहों के बारे में...
औली, उत्तराखंड
उत्तराखण्ड के अंतर्गत आने वाला एक शहर औली, जो उत्तराखण्ड का ही एक भाग है। यह जगह बेहद शांत और सुकून देने वाली होने के कारण काफी पर्यटक यहां पर मई से ही घुमने के लिए आने लगते हैं। और चारों तरफ यह बर्फ से ढके रहने के कारण काफी ठण्ड होती है और यहां का टेंपरेचर 7 से 17 डिग्री सेल्सियस रहता है। इसलिए, यह जगह आपके और बच्चो को एन्जॉय करने के लिए बहुत ही अच्छी हैं।
पचमढ़ी, मध्य प्रदेश
पचमढ़ी, मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है। यह मध्य भारत के बेहद खूबसूरत पर्यटन और खुबसूरत स्थलों में से एक है। यह सभी ओर से पहाड़ो से घिरा हैं। यहां देखने के लिए बहुत से जंगल, गुफाएं, और एक बैम्बू फॉरेस्ट हैं। बारिश के मौसम में यहां आकर आप काफी ठंडक महसूस करेंगे।
मोन, नागालैंड
अगर आप बारिश में घूमने के लिए कोई प्लान बना रहें है तो मॉन या फिर नगालैंड जाएं। यहां पर अप्रैल से मई के पहले सप्ताह में ही नए वर्ष का स्वागत बड़ी धूम धाम से एलेआन्ग फेस्टिवल कोन्याक नागा को मना करके किया जाता है। जिसमें म्यूजिक, डांस और कई प्रकार के नए-नए खेल खेले जाते हैं।
साराहान, हिमाचल प्रदेश
इस मोसम घूमने के हिसाब से साराहान भुत ही अच्छी जगह है। चारों ओर बड़ी बड़ी पहाड़ियों से घिरी यह खुबसूरत जगह हिमाचल प्रदेश में ही स्थित हैं। यहां पर एक पार्क ऐसा है जो कई तरह के पक्षियों की ब्रीडिंग के लिए बहुत ही मशहूर है। यहां पर पूरे साल टूरिस्ट की भीड़ लगी रहती है।
कदमत आइलैंड, लक्षद्वीप
कदमत आइलैंड की प्राकृतिक रूप से देखने में बहुत ही सुन्दर है। यह एक बहुत ही छोटा-सा आइलैंड है जो लक्षद्वीप के 3.12 स्क्वेयर किमी के क्षेत्रफल में फैला हुआ है| यहां पर आने वाले पर्यटको को स्नॉकर्लिंग. ड्राइविंग, और स्वीमिंग जैसी कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं।
कन्याकुमारी, तमिलनाडु
भारत के दक्षिणी छोर पर बसा एक खुसुरत शहर कन्याकुमारी कई वर्षों से संस्कृति, कला और  सभ्यता का प्रतीक रहा है। हरत में पर्यटक स्थल के रूप में इसकी अपनी एक अलग ही पहचान है। यहां पर श्री स्वामी विवेकानंद जी ने 3 दिनों तक कड़ी तपस्या की थी। यहां पर घुमने के लिए गांधी मेमोरियल भी अच्छा स्थान है। यहाँ घुमने के लिए मई माह में दूर दूर से पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती हैं।
दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
दार्जिलिंग एक भुत ही सुन्दर जगह है यहा बारिश के मौसम में जाने का एक अलग ही मजा है। भारत प्रसिध्द दार्जिलिंग शहर पश्चिम बंगाल में है और यहां पर होने पैदा होने वाली चाय की खेती सारी  दुनिया में मशहूर है। यहाँ अदिकतर लोग बारिश के मौसम में लोग घूमने आते हैं। यहां पर आप घुमने  के लिए टॉय ट्रेन का भी बेहतरीन लुत्फ उठा सकते हैं। यहाँ की टॉय ट्रेन पूरे दार्जिलिंग के पर्यटकों के भुत ही बड़ा आकर्षण का केंद्र है।
कलीमपोंग, पश्चिम बंगाल
आपके ट्रिप को ओर अधिक रोमांचक बनाने के लिए आप कलीमपोंग जाएं। यह जगह भी पश्चिम बंगाल में स्थित है। मई में यहां पर दूर-दूर से पर्यटक घुमने आते हैं। यहां पर आप घने जंगलों में ब्लैक बियर और रेड पांडा देख सकते है। यहां की घनी और खूबसूरत वादियां देखने दर्शनीय हैं।

टैलेंटेड इंडिया ऐप के साथ हमेशा अपडेट रहे | हिंदी में ताजा जाकारी के लिए ऐप डाउनलोड करे
 


3 टिप्‍पणियां: